इंदौर में ईसाई समाज ने मनाया खजूर इतवार, गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना
ईसाई समाज ने प्रभु यीशु के यरुशलम में आने की खुशी में रविवार को खजूर इतवार मनाया। इस मौके पर गिरजाघरों को खजूर की पत्तियों से सजाया गया था। साथ ही विशेष प्रार्थना भी हुई। इसमें समाजजन ने बड़ी संख्या में शिरकत की। क्रिश्चियन मीडिया फोरम के बीए अलवारिस ने बताया कि जब प्रभु यीशु यरुशलम में आए तो लोगों ने उनका स्वागत खजूर की डालियां लहरा कर किया था। उनकी याद के रूप में पाम संडे मनाया जाता है। खजूर इतवार के साथ दुख भोग सप्ताह की शुरुआत हुई। अब 14 अप्रैल को पवित्र गुरुवार होगा। 15 अप्रैल को गुड फ्रायडे मनाया जाएगा।