इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा
नई दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में राजधानी
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की राजधानी बनेगी।
केजरीवाल ने गुरुवार को यहां के आईपी डिपो से इलेक्ट्रिक ऑटो
रिक्शा के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त
बनाया जाए। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस वर्ष राज्य में जितने वाहनों की बिक्री
हुई है उसमें 10 फीसदी हिस्सेदारी ईवी का है।
अभी तक 4000 इलेक्ट्रिक ऑटो रवाना किए गए
केजरीवाल ने कहा कि अभी तक 4000 इलेक्ट्रिक ऑटो रवाना किए गए हैं। 3500 लोगों को एलओआई जारी किया
जा चुका है। अब 3500 लोग दिल्ली की सड़कों इन वाहनों को चला सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 500 महिलाओं को भी
इलेक्ट्रिक ऑटो दिए गए हैं। इस दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत,
डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह
और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार
ने एक वर्ष पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (ईवी) को लागू किया था। बीते दिनों दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष
सिसोदिया ने कहा था कि राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जाएगा।
2024 तक राजधानी में 25 फीसदी तक ईवी को बढ़ाने का लक्ष्य
उन्होंने कहा था कि वर्ष 2024 तक
राजधानी में 25 फीसदी तक ईवी को बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे मन में एक संदेह था कि क्या महिलाएं ऑटो चलाएंगे, तो उनकी सुरक्षा
को लेकर इश्यू तो नहीं हो सकते। इस पर मैंने ऑटो चालक सुनीता चौधरी जी से बात की।
सुनीता चौधरी 2003
से ऑटो चला रही हैं। उनको ऑटो चलाते हुए करीब 1़9 साल हो गए।
सुनीता चौधरी ने बताया कि ऐसा कुछ भी
नहीं है। ऑटो चलाना बिल्कुल सुरक्षित है। कोई दिक्कत नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है।
जिन महिलाओं को आज ई-ऑटो मिले हैं, उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि आज हम सब
लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
दिल्ली सरकार ने जो ईवी पॉलिसी बनाई है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जो ईवी पॉलिसी बनाई है, यह बहुत ही शानदार पॉलिसी है। पूरे
देश के अंदर इसकी तारीफ हो रही है। दिल्ली देश की राजधानी तो है ही।
लेकिन अब यह ईवी कैपिटल भी माना
जाने लगा है। हमें यह लगता था कि लोगों को थोड़ा समय लगेगा,
जब हम लोगों से कहेंगे कि अगर आप को नई
गाड़ी खरीदनी है, तो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदो।
जितनी तेजी से लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चालू किया है, यह
देखकर हमें भी आश्चर्य होने लगा है। जब से ईवी पॉलिसी लागू हुई है।
लोगों के अंदर भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर काफी उत्साह
इसके पहले साल के अंदर ही इस साल
दिल्ली में जितने वाहन खरीदे गए, उसका 10 फीसद इलेक्ट्रिक वाहन लोग खरीद रहे हैं।
लोगों के अंदर भी
इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर काफी उत्साह है। इसका साफ मतलब है
कि हमने जो ईवी पॉलिसी लागू की है, वो सही
पॉलिसी है। पॉलिसी लागू हो रही है और उसे लेकर लोगों के अंदर उत्साह है।
ईवी पॉलिसी बहुत अच्छी है और अब
पूरे देश के अंदर इसी तरह की ईवी पॉलिसी लागू की जा रही है।
इस अवसर पर सीएम केजरीवाल ने महिला व पुरुष ई-ऑटो चालकों को आरसी प्रदान किया। इस दौरान सीएम
अरविंद केजरीवाल ने ई-ऑटो का मौका मुआयना किया।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और विभाग के अधिकारियों
ने उन्हें ई-ऑटो की विशेषताओं से अवगत कराया।
सीएम अरविंद केजरीवाल एक महिला चालक के ऑटो में बैठकर
कुछ दूर तक सवारी की और इन ऑटो की विशेषताओं और सुरक्षा पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस
दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ चालकों से भी बात की।
ई-ऑटो चालक सुनीता चौधरी को मंच पर बुलाकर सभी से उनका परिचय कराया
इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने ई-ऑटो चालक सुनीता
चौधरी को मंच पर बुलाकर सभी से उनका परिचय कराया।
सीएम ने कहा कि सुनीता जी 2003 से ऑटो चला रही
हैं। पांच साल में हमने ईवी पॉलिसी के तहत 45 हजार से अधिक लोगों को नौकरी मिली है।
इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि हमने सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है।
सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेगी।
हमने सीईएसएल के साथ मिलकर पोर्टल और साफ्टवेयर को तैयार किया है।
दो-तीन साल पहले हमने जब 10 हजार परमिट जारी किए थे।
उससे भी हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है। इस बार
किसी भी ऑटो चालक भाई-बहन को अगर आवेदन जमा करना है,
लोन लेना है और ऑटो खरीदना है, तो वो उसे
उस पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना है। लोन लेने की औपचारिकताएं भी पोर्टल के जरिए ही पूरी की जाएंगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने हमेशा यह बात कही है कि जो आप करें, वो एक आम आदमी की नजर में रखकर
करें, ताकि उसको कहीं भी जाने की आवश्यकता न हो।
एक ऑटो पर 30 हजार रुपए की सब्सिडी है
उन्होंने बताया कि हर एक ऑटो पर 30 हजार रुपए की सब्सिडी है। साथ ही अगर कोई लोन लेता है, तो उसमें भी
5 फीसद की छूट है।
हमारी ईवी पॉलिसी का लक्ष्य है कि तीन किलोमीटर की परिधि में एक चार्जिंग प्वाइंट जरूर
मिले। इसमें हमने डिस्कॉम के साथ भी साझेदारी की है।
आज की तारीख में अगर आप सबसे सस्ता चार्जिंग
प्वाइंट स्थापित कर सकते हैं, तो पूरे देश में एकमात्र दिल्ली ही है।
मात्र दो हजार देकर आप चार्जर लगा सकते हैं।
आप अपने घर में भी ई-ऑटो को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा,
जितने भी डीएमआरसी के स्टेशन हैं, उन पर
भी चार्जिंग प्वाइंट लगाने की हमारी बातचीत चल रही है।
वहां भी हम इनको चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध
कराएंगे। दिल्ली सरकार ने 300 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का टेंडर किया था। वो भी सफल हो गया है और जल्द
ही चालू हो जाएगा।