उज्जैन में महाकाल के दरबार में पहुंचे प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा, किया अभिषेक
कांग्रेस की प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा रविवार को उज्जैन आए। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ नागदा जंक्शन के कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर भी थे। भगवान महाकाल के अभिषेक के बाद वाड्रा मंदिर में भी घूमे। उन्हें मंदिर के पुजारियों ने जानकारी दी। वाड्रा के आने की जानकारी लगने के बाद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वाड्रा का स्वागत किया।