Untitled design 2022 03 19T205705.714

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

नई दिल्ली, 19 मार्च  शाहदरा की सीमापुरी में बाइक सवार बदमाशों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर
पशुपालन विभाग के कर्मचारी से बाइक लूट ली।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़ित 47 वर्षीय अनिल वर्मा सीमापुरी में रहते हैं।

पीड़ित पशुपालन विभाग में कार्यरत

वह पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं। अनिल 17 मार्च की रात
गाजियाबाद से लौट रहे थे। सीमापुरी में निसारिया मस्जिद के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा
करना शुरू किया।

आरोपियों ने श्मशान घाट के पास ओवरटेक कर रोका

पीछा किए जाने का आभास होने पर अनिल ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन एक किलोमीटर
तक पीछा करने के बाद आरोपियों ने श्मशान घाट के पास ओवरटेक कर रोक लिया।

आरोपी अनिल की बाइक
छीनने लगे और विरोध करने पर धक्का मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश अनिल की बाइक लेकर
फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।