Homeबॉलीवुड की खबरेंएसएस राजामौली की फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 में एंट्री मिल गई...

एसएस राजामौली की फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 में एंट्री मिल गई है

फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 में एंट्री मिल गई है

ऑस्कर

एसएस राजामौली की फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 में एंट्री मिल गई है। बुधवार (21 दिसंबर) को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई। इसमें ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) जो ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, उसे ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है।वहीं ‘RRR’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ने ‘म्यूजिक कैटेगरी’ (ओरिजिनल सॉन्ग) में अपने लिए जगह बनाई है।RRR को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ इंडिया के बाहर भी खूब कमाई की।

मई-जून में परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए फिर परीक्षा कराएगा डीयू

फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी

ऑस्कर

RRR को पहले ‘बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी’ के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया। इसके बाद राजामौली ने इसे ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कैंपेन शुरू किया था।वहीं छेल्लो शो की बात करें तो ये फिल्म डायरेक्टर और राइटर पान नलिन की सेमी ऑटोबायोग्राफी है। दरअसल, पान नलिन खुद भी सौराष्ट्र के एक गांव में पले-बढ़े हैं और उन्हें फिल्मों से बेहद प्यार था। फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी, जिसके ठीक बाद देशभर में लॉकडाउन लगा था।फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कोरोना महामारी के दौरान पूरा किया गया था।

क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था

इसे 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली थी।RRR केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था। फिल्म में राम चरन, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है।अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। वहीं छेल्लो शो की बात करें तो ये फिल्म डायरेक्टर और राइटर पान नलिन की सेमी ऑटोबायोग्राफी है।

‘कांतारा’ को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है

ऑस्कर

दरअसल, पान नलिन खुद भी सौराष्ट्र के एक गांव में पले-बढ़े हैं और उन्हें फिल्मों से बेहद प्यार था। फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी, जिसके ठीक बाद देशभर में लॉकडाउन लगा था।फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कोरोना महामारी के दौरान पूरा किया गया था। इसे 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली थी।इसके साथ ही फिल्म ‘कांतारा’ को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। इसके मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है।

RRR को फैंस ने खूब पसंद किया था

ऑस्कर

मेकर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा को लास्ट मोमेंट पर ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन में भेजा है।मेकर्स ने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट कर लिया जाए, जिससे कि लोग फिल्म में दिखाए गए मैसेज को ग्लोबली पहचान मिल पाए।एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के साथ ही इस बार ऑस्कर्स में एक और दक्षिण भारतीय फिल्म का जलवा भी देखने को मिल सकता है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म ‘कांतारा’ है।

फिल्मों में अवॉर्ड्स में आधिकारिक एंट्री फिल्म ‘छेलो शो’ को मिली थी

ऑस्कर

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कांतारा’ को भी 2023 अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजा गया है।हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में होम्बले प्रोडक्शंस के संस्थापक विजय किरागंदुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसे लेकर काफी पॉजिटिव हैं।देश में पहले एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का नाम ऑस्कर की रेस में शामिल होने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर चल रहा था, लेकिन भारतीय फिल्मों में अवॉर्ड्स में आधिकारिक एंट्री फिल्म ‘छेलो शो’ को मिली थी।

फिल्म को ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं

ऑस्कर

इस खबर से सभी लोगों को काफी झटका लगा था कि ‘आरआरआर’ का नाम इसमें शामिल नहीं था।हालांकि, इसके बाद से एसएस राजामौली फिल्म को ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों की मेहनत के बाद अब जाकर ‘आरआरआर’ को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में एंट्री मिली है।इस कैटेगरी में 81 ट्यून्स में से 15 गानों को चुना गया है, जिनमें ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का ‘नथिंग इज लॉस्ट’, ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’ का ‘लिफ्ट मी अप’, ‘टॉप गन: मेवरिक’ का ‘होल्ड माई हैंड’ और ‘आरआरआर’ से ‘नातू नातु’ शामिल है।

गौरतलब है सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले ऑस्कर्स अगले साल 12 मार्च को हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में होगें। इसके साथ ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को कर दी जाएगी।

आज की ताजा खबर, 19 दिसंबर, 2022 LIVE: दिल्ली दंगों से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुनवाई, सीमा विवाद के बीच कर्नाटक विस का शीत सत्र

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments