कपास की खेती बहुत महत्वपूर्ण, भारत सबसे बड़ा उत्पादक : तोमर
नई दिल्ली, 13 अप्रैल कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि कपास की खेती देश के
लिए बहुत महत्वपूर्ण है, भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक देश है
और लाखों किसान इस खेती में जुटे हुए हैं।
श्री तोमर ने कहा, ‘‘हमारा कृषि क्षेत्र, अर्थव्यवस्था की रीढ़ के समान है।
कृषि क्षेत्र में कपास की भूमिका महत्वपूर्ण
है। खाद्यान्न और कपड़े के बिना काम नहीं चल सकता है,
खाद्यान्न का तो हमारे देश में बंपर उत्पादन हो रहा
है,
वहीं कपास की खेती भी और उन्नत होनी चाहिए, जिसके लिए सरकार तत्परता से प्रयत्नशील है। कपास सेक्टर
में करोड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है,
वहीं व्यावसायिक फसल की दृष्टि से किसानों के लिए कपास की खेती
का महत्व है। कपास के क्षेत्र में किसानों की मेहनत
, वैज्ञानिकों का अनुसंधान तथा उद्योगों का योगदान है, वहीं
उत्पादकता बढ़ाने को सरकार बहुत गंभीरता से ले रही है।”