कराटे कोच राजू खेल इंडिया यूनि. गेम्स के रेफरी चुने गए
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का तीन दिवसीय दूसरा संस्करण बैंगलोर स्थित जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर मे आयोजित किया जाना है। खेलो इंडिया ने कराटे स्पर्धाओं के लिए पूरे भारत से 25 योग्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रेफरी चुने हैं। फर्रूखनगर निवासी एवं गुरुग्राम के स्पोट्र्स कराटे डू एसोसिएशन के प्रधान एशियन जज शिहान राजू किडवाल जो दो दशकों से अधिक समय से खेल से जुड़े हैं।
उनको खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के कराटे स्पर्धाओं के लिए रेफरी के रूप में चुना गया है। राजू किडवाल ने बताया कि खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों का दूसरा संस्करण वर्ष 2021 में आयोजित किया जाना था, लेकिन बाद में देश में कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया। उपरोक्त कराटे प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 2 मई तक निधाज़्रित है। किडवाल ने बताया कि जैन यूनिवर्सिटी में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स का आयोजन होना है जिसमें हरियाणा से कराटे बतौर रेफरी चयन किया गया है। भारत से 25 रेफरी का चयन कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के माहसचिव रजनेश चौधरी ने किया है। किडवाल ने बताया की वह इस कामयाबी का सारा श्रेय अपने गुरु को देता हूं। वह पिछले 20 साल से कराटे सिखा रहे हैं।