माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी
फरीदाबाद, 20 मार्च हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने रविवार को बल्लभगढ़ में
राजकीय कन्या
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी। इसकी अनुमानित लागत 8 करोड़ 50
लाख रुपये है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे को मनोहरलाल ने पूरा किया
यह विद्यालय चार मंजिला होगा। शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ
बेटी पढ़ाओ नारे को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पूरा किया है।
बल्लबगढ़ राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक
धरती है। यह कन्या स्कूल करीब 50 साल पुराना था।
कन्या विद्यालय के लिए फंड की घोषणा की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कन्या विद्यालय के लिए फंड
की घोषणा की थी। यहां 42 नए कमरे बनेंगे। इस स्कूल में कुल 73 कमरे होंगे।
इस बिल्डिंग में नए फर्नीचर के
लिए करीब 1 करोड़ रुपये का अलग से बजट होगा।