Untitled design 2022 03 20T134848.873

181 करोड़ 21 लाख 11 हजार 675 कोविड टीके दिये

नई दिल्ली, 20 मार्च  देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 181.21 करोड से
अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि
आज सुबह सात बजे तक 181 करोड़ 21 लाख 11 हजार 675 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

देश में कोरोना रोगियों की संख्या 26 हजार 240

मंत्रालय ने बताया कि
पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 761 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना
रोगियों की संख्या 26 हजार 240 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है।

दैनिक संक्रमण दर 0.41
प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन हजार 196 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

78 करोड़ 26 लाख 60 हजार 658 कोविड परीक्षण किए

अभी तक
कुल चार करोड़ 24 लाख 65 हजार 122 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश
में पिछले 24 घंटे में चार लाख 31 हजार 973 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 78 करोड़ 26 लाख 60
हजार 658 कोविड परीक्षण किए हैं।