‘खतरों के खिलाड़ी’
खतरनाक स्टंट से भरपूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi 12) का 12वां 2 जुलाई से कलर्स टीवी पर आने वाला है। शो में टीवी और फिल्मी दुनिया के कई सितारे बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। इस साल शो में श्रीति झा, रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, निशांत भट, चेतना पांडे, राजीव अदातिया, तुषाप कालिया, अनेरी वजानी, फैजल शेख, एरिका जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको अपकमिंग रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स के बारे में नहीं बल्कि पिछले 11 सीजन के विनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ये सभी विनर्स कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
पहला सीजन- नेत्रा रघुरमन
खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन एक्टर अक्षय कुमार ने होस्ट किया था और इसकी विनर नेत्रा रघुरमन ने जीता था। नेत्रा ने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर साल 2011 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
दूसरा सीजन- अनुष्का मनचंदा
खतरों के खिलाड़ी का दूसरा सीजन अनुष्का मनचंदा ने जीता था। अनुष्का पेशे से एक्ट्रेस, सिंगर और वीजे हैं। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का मनचंदा गर्ल म्यूजिक बैंड वीवा का हिस्सा थीं और कई शोज करती रहती हैं। अभी भी अनुष्का कई लाइव शोज करती हैं।
तीसरा सीजन- शब्बीर अहलूवालिया
खतरों के खिलाड़ी का तीसरा सीजन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था। इस सीजन को शब्बीर अहलूवालिया ने अपने नाम किया था। अब शब्बीर अहलूवालिया टीवी सीरियल्स में नजर आते हैं।
भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राजस्व विभाग के कार्य एव न्याय प्रभावित करने का प्रयास?
चौथा सीजन- आरती छाबड़िया
खतरों के खिलाड़ी के चौथे सीजन को एक बार फिर अक्षय कुमार ने होस्ट किया था और इस सीजन की विनर थीं आरती छाबड़िया। आरती ने साल 2000 से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया। फिलहाल, एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं।
पांचवा सीजन- रजनीश दुग्गल
शो के पांचवे सीजन को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था और इसके विजेता एक्टर रजनीश दुग्गल बने थे। रजनीश दुग्गल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया। आखिरी बार एक्टर साल 2020 में ‘श्रीमद भगवत महापुराण’ में नजर आए थे।
छठा सीजन- आशीष चौधरी
‘खतरों के खिलाड़ी 6’ को एक्टर आशीष चौधरी ने जीता था। आशीष कई कॉमेडी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिलहाल, एक्टर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। बस वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
सातवां सीजन- सिद्धार्थ शुक्ला
खतरों के खिलाड़ी के सातवें सीजन को एक्टर अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था। इस शो को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। सिद्धार्थ ने इसके बाद बिग बॉस का सीजन 13 भी अपने नाम किया था। साल 2021 में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर दुनिया को अलविदा कह गए।
8वां सीजन- शांतनु माहेश्वरी
‘KKK’ के आठवें सीजन को एक्टर, डांसर और कोरियोग्राफर शांतनु माहेश्वरी ने अपने नाम किया था। शांतनु टीवी सीरीज और फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्टर आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आए थे।
9वां सीजन- पुनीत पाठक
खतरों के खिलाड़ी के नौवें सीजन को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया और इसके विनर बने एक्टर और डांसर पुनीत पाठक। पुनीत अभी भी टीवी की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने रिएलिटी शो डांस प्लस को होस्ट किया था।
दसवां सीजन- करिश्मा तन्ना
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन की विजेता बनी थीं। एक्ट्रेस कई फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स में देखा गया था।
11वां सीजन- अर्जुन बिजलानी
खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन को रोहित शेट्टी ने ही होस्ट किया था और इसे एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था। अर्जुन बिजलानी टीवी की दुनिया में काफी एक्टिव हैं और आखिरी बार एक्टर रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आए थे।