खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाली दुर्गाशक्ति नागपाल की बायोपिक फ़िल्म होने वाली है रिलीज
नोएडा, नोएडा की वर्ष 2013 में उप विभागीय मजिस्ट्रेट रही दुर्गा शक्ति नागपाल के ऊपर
बायोपिक बनने जा रही है।
जिसके बारे में खुद उन्होंने ने बताया। आपको बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल अपने
कार्यों के लिए काफी चर्चा में रही हैं।
वह सबसे ज्यादा रेत माफिया का विरोध करने के लिए चर्चा में रही। दुर्गा
शक्ति नागपाल ने गौतमबुद्ध नगर में रेत खनन माफिया के खिलाफ बड़ी करवाई की थी।
उन्होंने रेत माफिया के
खिलाफ बड़े ही जोरों से आवाज उठाई और सख्त कार्रवाई की।
जिसके बाद उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे राष्ट्रीय स्तर पर
रेत माफिया के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाने लगी।
यही नहीं वह महीनों तक राष्ट्रीय समाचार पत्रों में भी इसके
लिए सुर्खियों में रही।
ऐसी 9 साल बाद पहली बायोपिक
अब दुर्गा शक्ति नागपाल के ऊपर एक बायोपिक बनने जा रही है। यह 9 साल बाद अपनी तरह का पहला प्रयोग
होगा जोकि एक सेवारत अधिकारी के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है। दुर्गा नागपाल 36 साल की है। वे उत्तर प्रदेश
कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएसएस) अधिकारी हैं।
अब इनके जीवन पर एक बायोपिक
बनने जा रही है। यह बायोपिक सुनील लेखपाल प्रोड्यूसर के द्वारा बनाई जा रही है।
अपनी बायोपिक के बारे में
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया।