
शाहदरा के गांधी नगर में एक निजी अस्पताल की नर्स से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अस्पताल के ही एक सफाई कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने, मारपीट का केस दर्ज कर 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
38 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से केरल की रहने वाली है। आरोपी पीड़िता से उम्र में करीब 18 साल छोटा है। पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी साल मार्च में वह गर्भवती हो गई है। उसने इसकी जानकारी आरोपी को दी तो वह गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच युवक ने किसी दूसरे युवती से शादी कर ली। इसके बाद पीड़िता ने गांधी नगर थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
More Stories
अंकिता भंडारी मर्डर केस :उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुआवजे की घोषणा की
गाजियाबाद मे मनोज सिंह ने मेरे पति से बीस हज़ार रुपये अपनी दंबगयी के बल पर लिये
अंकिता ने छोड़ा था घर,पहली सैलरी भी नहीं मिल पाई और जिंदगी खत्म हो गई