गाजियाबाद, 25 फरवरी गाजियाबाद से दिल्ली में हाई क्वालिटी का गांजा लेकर सप्लाई करने वाले दो
अंतर्राज्जीय ड्रगस स्पलायरों को रोहिणी नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान
सुल्तानपुरी के रहने वाले सागर और गाजियाबाद के रहने वाले अमजद के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से नौ
किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से गाजियाबाद और दिल्ली के नेटवर्क के बारे में जानकारी लेकर
उनको भी पकडऩे की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम जिले में ड्रगस का धंधा करने वालों को पकडऩे के लिये
कई ऑपरेशन चला चुकी है। जिसमें वो काफी कामयाब भी हुए हैं।
पुलिस टीम इलाके में प्राईवेट वाहनों में गश्त
करके और अपने हयूमैन सॉर्से की सहायता से इनपर नजर बनाए रखती है।
एसीपी अतुल कुमार वर्मा की देखरेख में एएसआई निरंजन सिंह सब इंस्पेक्टर उमेश पाल हेड कांस्टेबल
विजय,पवन,संजय,धर्मेंद्र और कांस्टेबल हरजीत इलाके में सिविल कपड़ों में प्राईवेट कार से रोहिणी इलाके में गश्त
पर थे।
जब पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस के पास पहुँची। शमशान घाट रोड, विजय
विहार पर बाइक से दो युवक संदिगध हालत में दिखाई दिये। जिनका पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
जिनकी तलाशी लेने पर नौ किलो गांजा जब्त किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि गाजियाबाद में
रहने वाले अब्दुल गनी और रवि जोकि कई वारदातों में शामिल रहे हैं,उनके संपर्क में दोनों है।
उनसे ही गांजा
लाकर वे दिल्ली में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस अब्दुल गनी और रवि के बारे में जानकारी लेकर उनको भी पकडऩे
की कोशिश कर रही है।