नोएडा, 30 मार्च कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में अपने जीजा पर गोली चलाने के आरोपी दिल्ली पुलिस
के एक कांस्टेबल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कासना के थाना प्रभारी
सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक की बहन की शादी अस्तौली गांव निवासी नवीन से
हुई थी। दीपक की बहन ने 2020 में आत्महत्या कर ली थी।
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में
नवीन पर मामला दर्ज हुआ था। नवीन के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है
और पांच वर्षीय युवराज कई दिनों से
अपने ननिहाल में दीपक के संरक्षण में था। उन्होंने बताया कि नवीन ने बेटे को वापस लेने के लिए अदालत का
दरवाजा खटखटाया और 24 मार्च को दोनों पक्ष के बीच बच्चे को वापस नवीन को सौपने का समझौता हुआ।
लड़पूरा गांव में बच्चे को उसके पिता नवीन को वापस करना था। नवीन जब अपने बच्चे युवराज को लेने पहुंचा
तभी मोटरसाइकिल से आए दीपक और उसके साथियों ने उसके ऊपर गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि मामले
की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दीपक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास
से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।