झुलसा रही गर्मी, तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस
पलवल, 12 अप्रैल। गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही है। बीते कई दिनों से जिले का अधिकतम
तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था,
लेकिन सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री
तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
तापमान बढ़ोतरी के साथ-साथ गर्म हवाओं ने
लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी बिजली के
अघोषित कट भी बढ़ गए।
सुबह 11 के बजे के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया। लोग सड़क पर कम ही दिखाई दिए। तेज धूप और गर्म
हवाओं से बचने के लिए ज्यादातर लोग सिर पर कपड़ा रखे हुए नजर आए।
धूप से बचने के लिए लोग छांव ढूंढ
रहे थे। लोग खुद को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हुए नजर आए।
झुलसा देने वाली
गर्मी से अगले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।
गर्म हवाओं ने लू का अहसास करवा दिया
है।
लगातार बढ़ती गर्मी के चलते मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अप्रैल
में बढ़ता लगातार तापमान का ग्राफ जनजीवन के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है
। गर्मी के कारण लोग अभी
से झुलस रहे हैं। ऐसे में जून-जुलाई के दौरान गर्मी का प्रकोप बेहद अधिक होने का अनुमान है।
इस बार
चिलचिलाती गर्मी के साथ लू भी चलने लगी है।
ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखना
चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। साथ में जूस, लस्सी,
दही सहित अन्य पेय पदार्थों के सेवन को तवज्जो दें।
धूप में निकलने से गुरेज करें व बाहर निकलते समय खुद को ढककर रखें।