Untitled design 2022 04 02T211423.621

नई दिल्ली, 02 अप्रैल  देशभर में आजादी का 75वां साल 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में
मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में डीएमआरसी मेट्रो एडवेंचर क्लब द्वारा आज नेशनल वॉर मेमोरियल का एक ट्रिप
आयोजित किया गया।

यहां पर उन्होंने परम वीर चक्र विजेता एवं करगिल युद्ध के हीरो रहे योगेंद्र सिंह यादव को
सम्मानित किया।

इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार मौजूद
रहे। उन्होंने सूबेदार मेजर और कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को एक मेट्रो ट्रेन का मॉडल देकर सम्मानित किया।

डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के लिए आयोजित किए गए इस टूर
में डीएमआरसी कर्मचारियों के अलावा उनके परिवार के सदस्य एवं बच्चे भी शामिल हुए।

यहां पर उन्होंने योगेंद्र
सिंह यादव को सुना जिन्होंने करगिल युद्ध में अपनी भूमिका को लेकर जानकारी दी और पुरानी यादों को उनके
साथ साझा किया।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
यह स्मारक उन 26 हजार जवानों की याद में बनाया गया है

जिन्होंने भारत के लिए आजादी से लेकर अब तक
अपनी जान की कुर्बानी दी है।

मुख्य प्रवक्ता के अनुसार मेट्रो एडवेंचर क्लब कुछ वर्षों पहले डीएमआरसी द्वारा शुरू
किया गया था। इसके जरिए ज्ञान संबंधी और खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसके जरिए
समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं

जिसमें हेरिटेज वॉक शामिल है। इस हेरिटेज वॉक में
ऐतिहासिक धरोहरों का टूर किया गया था।