Delhi 06

नई दिल्ली, 01 मार्च  डॉ अश्विनी डालमिया दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के दाेबार अध्यक्ष
चुने गये हैं।

इस बार उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ मत के अंतर से दिल्ली में डॉक्टरों की सबसे बड़ी संस्था दिल्ली मेडिकल
एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के सचिव एवं चुनाव के नियंत्रक डॉ
अजय गंभीर ने बताया कि इस बार दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव काफी दिलचस्प रहा और दो रिकॉर्ड भी
बने।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई व्यक्ति दो बार लगातार अध्यक्ष
पद के लिये चुने गये।

डॉ अश्विनी डालमिया दो हजार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हरा
कर 2023-24 के लिये डीएमए का अध्यक्ष चुने गये।

इससे पहले 2022-23 के लिये डीएमए के अध्यक्ष निर्वाचित
हुए थे।

डॉ गंभीर ने बताया कि इस बार पहली बार ऐसा हुआ जब दिल्ली वन का नारा बुलंद किया गया और किसी
एक उम्मीदवार को ही पूरा समर्थन दे दिया गया। दिल्ली में डॉक्टर के कुल 2600 वोट हैं, इनमें से एक तरफा
2100 वोट डॉक्टर अश्वनी उपाध्याय को मिले।

इसी तरह से वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर सतीश त्यागी और डॉक्टर
आरपीएस अरोड़ा भी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर एक हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

डॉ अजय गंभीर
ने बताया कि डॉ डालमिया के सामने डॉक्टर के हितों में कई मुद्दे हैं, जो उनके लिए चुनौती बन सकती है।

पीजी
काउंसलिंग का सवाल हो या नीट पीजी एडमिशन को लेकर मुद्दे। कंसल्टेंट डॉक्टर और निजी नर्सिंग होम चलाने
वाले डॉक्टर की समस्याएं भी उन्हें अगले दो वर्षों के लिए जूझना होगा।