दिल्ली को सोमवार से फिर झुलसाएगी लू
नई दिल्ली, 16 अप्रैल राजधानी दिल्ली के लोगों को सोमवार से फिर झुलसाने वाली लू का सामना
करना पड़ेगा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से दिल्ली के दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने के
आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
नियमित अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ के नहीं आने के चलते इस बार दिल्ली के लोगों को सामान्य से ज्यादा
गर्मियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार की सुबह से ही धूप निकली जो दिन
चढ़ने के साथ तेज हो गई।
दिन के समय लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के
सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से
तीन डिग्री ज्यादा है।
न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान है। यहां पर
आर्द्रता का स्तर 70 से 21 फीसदी तक रहा।
दिल्ली के कई इलाके ऐसे रहे जहां पर अधिकतम पारा 41 डिग्री से पार रहा।
केंद्र अधिकतम तापमान
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 41.8
नजफगढ़ 41.4
रिज 41.3
पीतमपुरा 41.1
(स्रोत : मौसम विभाग, तापमान डिग्री सेल्सियस में)