Untitled design 2022 03 19T155406.248

हादसा बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु पर हुआ

नई दिल्ली, 19 मार्च  देश की राजधानी दिल्ली में एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। खबर है
कि, राजधानी दिल्ली में एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

वहीं इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई, जबकि मां गभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी-मौत
के बीच झूल रही है।

आगे चल रहे ऑटो को जबरदस्त टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली के दक्षिण और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले बारापूला एलिवेटेड रोड यानी
बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु पर हुआ।

पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने आगे चल रहे ऑटो को जबरदस्त टक्कर
मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 1 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा

, जहां से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं कार को अपने कब्जे में
लिया।

इस घटना के बारे में बात करते हुए डीसीपी (साउथ ईस्ट) ईशा पांडे ने बताया कि, "एक परिवार के चार लोग हादसे

आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हुआ

का शिकार हुए। एक 13 वर्षीय लड़के की मृत्यु। मां वेंटिलेटर पर है। ऑटो चालक समेत, पिता और दूसरे बेटे का
इलाज चल रहा है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हुआ।

; जांच के दौरान पता चला है कि, हादसे के शिकार
सभी चारों सदस्य एक आटो में सवार थे।

बताया जा रहा है कि, कार और आटो में भीषण टक्कर के बाद यह
सड़क हादसा हुआ।

इस घटना में हौज रानी के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक वकार आलम (25) और ईस्ट विनोद
नगर के चार निवासी जनक जनधन भट्ट (45), उनकी पत्नी गीता भट्ट और दो बेटे कार्तिक (18) व करण (13)
घायल हो गए।

ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी और फिर कार चालक फरार
हो गया।