Untitled design 2022 03 04T141811.555

नई दिल्ली, 03 मार्च  दिल्ली और मेरठ के बीच भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्रगामी पारगमन प्रणाली
(आरआरटीएस) के निर्माण के लिए एनसीआरटीसी ने आनंद विहार में सुरंग बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है।

बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम
(एनसीआरटीसी) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली में आनंद विहार से न्यू
अशोक विहार तक एक सुरंग का निर्माण करने के वास्ते लगभग 90 मीटर लंबी बोरिंग मशीन ने काम शुरू कर
दिया है।

आरआरटीएस सुरंगों का व्यास 6.6 मीटर होता है और यह अन्य मेट्रो प्रणाली की तुलना में बड़ी होती हैं क्योंकि
इनमें से आरआरटीएस ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरना होता है।

बयान में कहा गया कि
आनंद विहार से न्यू अशोक नगर के बीच सुरंग की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर होगी।