बजट 25 या 26 मार्च को पेश किया जाएगा
नई दिल्ली, 22 मार्च दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। उपराज्यपाल अनिल
बैजल के अभिभाषण के साथ शुरू बजट सत्र 29 मार्च तक चलेगा। सूत्रों की माने तो बजट 25 या 26 मार्च को
पेश किया जाएगा।
लगातार दो वर्षों से कोविड महामारी के चलते सरकार के राजस्व पर पड़े असर के बाद भी बजट
में इस बार मुफ्त योजनाएं जारी रहेगी। इस बजट में आर्थिक सुधारों के साथ राजस्व बढ़ाने पर सरकार का जोर
रहेगा।
कोविड महामारी के दौरान राजस्व घटने के बाद भी दिल्ली के बजट का आकार बढ़ाया जाता रहा है। इस बार भी
सरकार बजट का आकार पांच फीसदी तक बढ़ा सकती है।
मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त सफर, मुफ्त पानी और
मुफ्त वाई-फाई की सुविधा लोगों को मिलती रहेगी
बीते साल सरकार ने 69 हजार करोड़ का बजट पेश
किया था। सरकार के मुताबिक इस बार भी पुरानी जनहित से जुड़ी योजनाओं को जारी रखा जाएगा, यानी मुफ्त
बिजली, महिलाओं को मुफ्त सफर, मुफ्त पानी और मुफ्त वाई-फाई की सुविधा लोगों को मिलती रहेगी।
इसके साथ
ही शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक सुधार, सामाजिक सुरक्षा को शामिल किया जाएगा।
बजट बनाने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित
केजरीवाल सरकार का यह आठवां बजट होगा। सरकार हर बार बजट बनाने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित
करती है। इस बार सरकार ने इसे स्वराज बजट बताते हुए जनता से सुझाव मांगें थे। सरकार उन सुझावों को इस
आर्थिक सुधार, रोजगार, ई-वाहनों को बढ़ावा
बजट में शामिल करेगी। इसमे आर्थिक सुधार, रोजगार, ई-वाहनों को बढ़ावा देना शामिल है।
पिछली बार सरकार ने
देशभक्ति बजट पेश किया था
, जिसमें आजादी के 75वें साल का जश्न, तिरंगा लगाना और देशभक्ति पाठ्यक्रम
शामिल था। जो घोषणाएं कोविड के चलते पूरी नहीं हो पाई हैं,
उन्हें इस बार बजट में जगह मिलेगी।
2021-22 का बजट एक नजर में
69000 हजार करोड़ का बजट था 2021-22 का।
37,800 करोड़ योजना मद, कार्यक्रम में
31,200 पूंजीगत परियोजनाओं को लागू करने में खर्च होंगे।
—-
किसी विभाग को बजट पर कितना पैसा
विभाग 2021-22
शिक्षा 16,377
स्वास्थ्य 9934
जल आपूर्ति 3274
ऊर्जा 3227
परिवहन 9394
आवास एवं शहरी विकास 5328
समाज कल्याण विभाग 4750
नोट: सभी राशियां करोड़ में है।