* देश को दिशा दिखाने वाला प्रदेश, गरीबी से भरा हुआ है- प्रियंका गांधी
* भाजपा ने यूपी में लोगों लोगों राशन पर निर्भर कर उन्हें गरीबी में धकेल दिया-प्रियंका गांधी
* कांग्रेस उत्तर प्रदेश से बेरोजगारी, गरीबी दूर कर विकसित करेगी- प्रियंका गांधी
* महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर भ 24 फरवरी 202
लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज बाराबंकी और गोंडा की विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और रोडशो कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट देने की अपील।
अपने संबोधन में उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, छुट्टा जानवरों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती महान है, इस धरती ने रफ़ी अहमद किदवई जैसे आजादी की लड़ाई लड़ने वाले नेता दिए। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा नौजवानों की ऊर्जा उत्तर प्रदेश में हैं।