Untitled design 2022 03 26T141144.875

24 घंटे में  4,100 मरीजों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली, 26 मार्च देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार लगातार धीमी होने के बीच पिछले
24 घंटे में इसकी चपेट में आकर 4,100 मरीजों ने दम तोड़ा है।

इसी के साथ अब कुल मरने वालों का आंकड़ा
पांच लाख 20 हजार 855 तक पहुंच गया है।

यह संख्या पिछले कुछ दिनों से 100 से कम थी। इस दौरान, कोरोना
संक्रमण के 1,660 नये मामले दर्ज हुये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 30 लाख 18 हजार
032 तक पहुंच गई है।

निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,57,300 हो गई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,349 मरीजों के
संक्रमणमुक्त होने के बाद इस महामारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार करोड़ 24 लाख 80 हजार
436 हो गई है।

ब्रिटेन करेगा यूक्रेन को आवश्यक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति

इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4,789 घटकर 16,741 रह गई है। उल्लेखनीय है कि देश
में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत और सक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है।

केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 410 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 5,219 रह गई।
वहीं, 872 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,57,300 हो गई है,

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 4,078 की कमी

जबकि
मृतकों का आंकड़ा 67,631 हो गया है।

महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 4,078 की कमी
आने के बाद ये अब 892 रह गए हैं।

इस दौरान राज्य में 346 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात
देने वालों की संख्या बढ़कर 77,24,560 हो गई है।

कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1834 पर बराकरार

राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,779 हो गया है। कर्नाटक में
सक्रिय मामलों की संख्या 1834 पर बराकरार है।

इस दौरान 85 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात
पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 39,03,286 हो गई है।

वहीं राज्य में चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों
का आंकड़ा बढ़कर 40,048 पर पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे