maxresdefault 1

नगरपालिका कर्मचारियों से वार्ता करते व्यापार मंडल के सुबोध कुमार उर्फ मंसाराम,

इसी बीच कर्मचारियों के पक्ष में युवा व्यापारी नेता सुबोध कुमार गुप्ता उर्फ मंसाराम तथा हिंदू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंच कर उनका समर्थन करते हुए पालिका परिसर में ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए कहा था

,उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला नगर पालिका पहुंचे

कि यदि शीघ्र कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय नहीं लिया गया। तो उनका संगठन आंदोलन का भागीदार बन जाएगा। जैसी स्थिति को भापते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला नगर पालिका पहुंचे।

हड़ताली कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता व समस्या का हल निकालने का प्रयास

जहां उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों के नेता पिंकू उर्फ गुरुजी नगर अध्यक्ष तथा महामंत्री विमल बाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारियों से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली। इसके तुरंत बाद नगर पालिका प्रशासन तथा हड़ताली कर्मचारियों के बीच मध्यस्थता करते हुए समस्या का हल निकालने का प्रयास किया ।

बजट आते ही पेंशन आदि समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन

जिसके अनुसार बकाया वेतन 2 माह का दो 15 अप्रैल 2022 तक भुगतान कराए जाने एवं बजट आते ही पेंशन आदि समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आएंगे।

संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट