नायडू ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 09 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को
शुभकामनाएं दी हैं।
श्री नायडू ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि भारतीय परंपरा में,
भगवान राम धार्मिकता, साहस और करुणा के गुणों का प्रतीक हैं।
उनका जीवन सत्य, न्याय, बड़ों के प्रति सम्मान
और सभी मनुष्यों के लिए प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है।
श्री नायडू ने कहा,“मैं भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले ‘राम नवमी’ के पावन अवसर पर अपने
देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा कि ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ एक आदर्श राजा, एक
आज्ञाकारी पुत्र, एक स्नेही भाई और सच्चे अर्थों में एक आदर्श के रूप में पूजनीय है
। भगवान राम का जीवन हमें
उनके महान आदर्शों और उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहता है।
उन्होंने कहा,“यह रामनवमी हमारे जीवन में शांति और खुशी लाए और भगवान राम के शाश्वत मूल्यों के साथ
हमारे मार्ग को रोशन करे।”