नीतीश ने पूर्णिया में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल संयंत्र का किया शुभारंभ
पूर्णिया, 30 अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्णिया में 105 करोड़ रुपये की लागत
से बने देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल संयंत्र का किया शुभारंभ किया।
श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां परोरा में केन्द्र और प्रदेश सरकार की इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021 की
मंजूरी मिलने के बाद पूर्णिया में देश के पहले ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनाॅल संयंत्र का शुभारंभ किया। इस प्लांट को
ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने संयंत्र के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज यहां पहले इथेनॉल प्लांट की शुरुआत
हो गयी है। यह बड़ी खुशी की बात है कि पहली बार यहां इथेनॉल का उत्पादन शुरू हुआ है। वर्ष 2007 से इथेनॉल
प्लांट के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ;हमलोगों ने इसके लिए उस समय की केंद्र सरकार को प्रस्ताव
भेजा था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। हमलोगों के पास उस समय कई प्रस्ताव भी आए थे।
अब केंद्र
सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। इथेनॉल कैसे बन रहा है इसकी यहां जानकारी मिली और मुझे यह देखकर
काफी अच्छा लगा।
मक्का, गन्ना, चावल से इसका उत्पादन होगा। यह भी देखा कि कैसे इथेनॉल, पेट्रोल और
डीजल के साथ काम करेगा