पंजाब के मुख्यमंत्री मान का दिल्ली दौरा स्थगित
चंडीगढ़, 17 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 अप्रैल को
होने वाला दौरा स्थगित कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों
ने बताया कि उनके दौरे की नई तारीख दो-तीन दिनों में तय की जाएगी।
मान का दौरा स्थगित करने का कोई
कारण नहीं बताया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 अप्रैल को मान के दौरे की घोषणा की थी।
केजरीवाल
ने कहा था, ‘‘सोमवार (18 अप्रैल) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कई
अधिकारियों के साथ हमारे
सरकारी स्कूलों का दौरा करने आएंगे।
वह यह देखने आ रहे हैं कि इस तरह के सुधार कैसे हासिल किए जाते हैं
क्योंकि उन्हें पंजाब में भी ऐसा ही करना है।’’