पाकिस्तान ने कबूला, ‘हमारी जेलों में बंद हैं 682 भारतीय’
पाकिस्तान ने कहा कि उसकी जेलों में 682 भारतीय कैदी बंद हैं
पाक ने शुक्रवार को कहा कि उसकी जेलों में 682 भारतीय कैदी बंद हैं। यह जानकारी तब सामने आई जब भारत और पाक ने अपने यहां बंद कैदियों की लिस्ट एक दूसरे से शेयर की। दोनों देश 2008 में हुए एक समझौते के तहत जेलों में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची साझा करते हैं। इसी सूची के आदान-प्रदान के दौरान पाक ने उसकी जेलों में बंद भारतीय कैदियों की संख्या की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें:- अग्निपथ को लेकर पीएम मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख, भर्ती पर हुई चर्चा
यह सूची साल में दो बार – एक जनवरी और एक जुलाई – को साझा की जाती है। पाक विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि पाक ने यहां भारतीय उच्चायोग को उसकी जेलों में बंद 682 भारतीय कैदियों की सूची साझा की, जिसमें 49 आम नागरिक और 633 मछुआरे शामिल हैं।
भारत ने पाकिस्तान से हिरासत में रखे कैदियों को रिहा करने को कहा
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से उसकी हिरासत में रखे गए 536 भारतीय मछुआरों और अन्य कैदियों को रिहा करने को कहा है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और उनकी नागरिकता की पुष्टि हो गई है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पाकिस्तान से उनके 105 मछुआरों और 20 अन्य कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने को कहा है जो पाकिस्तान की हिरासत में हैं और समझा जाता है कि वे भारतीय हैं ।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने 309 पाक नगरिकों एवं वहां के 95 मछुआरों की सूची सौंपी जो भारत की हिरासत में हैं। इसी प्रकार से, पाक ने 49 नागरिकों एवं 633 मछुआरों की सूची सौंपी जो उसकी हिरासत में हैं और जो भारतीय हैं या जिनके बारे में समझा जाता है कि वे भारतीय हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘ सरकार ने अपने नागरिकों सहित भारतीय रक्षा कर्मियों, मछुआरों को जल्द रिहा करने एवं वापस भेजने के लिये पाकिस्तान से कहा है जो उसकी हिरासत में हैं। इसके अलावा नौकाओं को भी लौटाने को कहा गया है।’’
पाकिस्तान में 49 आम नागरिक और 633 मछुआरे शामिल
बयान के अनुसार, इस संदर्भ में पाकिस्तान से उसकी हिरासत में मौजूद उन 536 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करने को कहा गया है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और उनकी नागरिकता की पुष्टि हो गई है तथा इसके बारे में उसे सूचित कर दिया गया है ।
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बल द्वारा भारतीय जल क्षेत्र से भारतीय मछुआरों को नावों के साथ बार-बार पकड़ कर गिरफ्तार किया गया है और भारतीय मछुआरों को कराची की जेलों में रखा जा रहा है। मछली पकड़ने के नेताओं के बार-बार अभ्यावेदन के बाद, पाकिस्तानी सरकार ने 19 जून, 2022 को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है। मछली पकड़ने वाला समुदाय बहुत खुश है।
यह भी देखें:- NTA JIPMAT 2022 Admissions Admit Card/Exam City Details 2022
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत दोनों देश के कैदियों एवं मछुआरों सहित सभी मानवीय मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने को प्रतिबद्ध है। भारत ने पाकिस्तान से मछुआरों सहित 57 पाकिस्तानी कैदियों की नागरिकता की स्थिति की पुष्टि के लिये जरूरी कदम उठाने को भी कहा है जिनकी वापसी पाकिस्तान की ओर से नागरिकता की पुष्टि अब तक नहीं होने के कारण लंबित है ।
लेकिन कराची में अभी भी 500 से ज्यादा मछुआरे हैं। मछुआरे की मांग की है कि बाकी और गिरफ्तार मछुआरों को उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। इसके अलावा, पाकिस्तान में करीब 1,100 नावों पाक सैनिकों द्वारा को जब्त किया गया है, जो मछुआरों के लिए आजीविका का एक स्रोत है, इसलिए जीवन जंगी ने मांग की है कि जब्त की गई नौकाओं को छोड़ दिया जाए। पकडे गए ज्यादातर मछुआरें गुजरात और महाराष्ट्र सीमा के पाक जेलों में बंद है।
इसमें कोविड महामारी के कारण पाकिस्तान से सभी भारतीय कैदियों या जिन्हें भारतीय कैदी समझा जाता है, उनकी सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने को कहा गया है।