2 लाख रुपये में ये श्रेडर मशीने खरीदी
नई दिल्ली, 09 मार्च पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा शहरी विकास फंड से दो श्रेडर मशीन (पेड़ो की
छटाई के लिए) खरीदी गई है।
इस मौके पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल, स्थायी समिति अध्यक्ष, बीर
सिंह पंवार, नेता सदन, सत्यपाल सिंह तथा उद्यान विभाग के निदेशक, राद्यवेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ
अधिकारी भी मौजूद थे।
संसाधनों को सुदृढ़ करने के दिशा में प्रयासरत
इस मौके पर महापौर, श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने
यू.डी.एफ फंड से 2 लाख रुपये में ये श्रेडर मशीने खरीदी है।
उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने
संसाधनों को सुदृढ़ करने के दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ये श्रेडर मशीने छोटे झाड़ीनुमा पौधों की
बारीक छंटाई करती है।