Home देश की खबरें पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर से एक बार मुसिबत में फंस गए...

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर से एक बार मुसिबत में फंस गए हैं

पूर्व क्रिकेटर कांबली फिर से मुसिबत में फंस गए हैं

विनोद

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर से एक बार मुसिबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है और मुंबई के बांद्रा पुलिस्ट स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति विनोद कांबली ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। उधर बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

राशिफल 2023:कुंडली, टैरो और अंक ज्योतिष से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

रविवार को बांद्रा पुलिस कांबली के घर पहुंची

उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका फोन बंद जा रहा है। उनकी पत्नी एंड्रिया ने अपनी शिकायत में खाना बनाने वाली बर्तन से हमला करने का आरोप लगाया है। इससे उनके सिर में चोट आई है। रविवार को बांद्रा पुलिस विनोद कांबली के घर पहुंची। उन्होंने कांबली को सेक्शन 41A अंतर्गत नोटिस दिया है। उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराना होगा।यह घटना शुक्रवार के दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच बताई जा रही है। कांबली शराब पीकर घर में आए और उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

उनके 12 साल के बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की

उनके 12 साल के बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की। उन्होंने बेटे और पत्नी दोनों के साथ गाली-गलौच भी करने लगे। इस बीच विनोद कांबली किचन से बर्तन लेकर आए और एंड्रिया के ऊपर फेंक दिया। बर्तन उनके सिर पर लगी। उसके बाद बल्ले से भी बेटे और पत्नी पर हमला किया। हालांकि उनकी पत्नी ने इसे रोक लिया। बाद में उनकी पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया। उस पर कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंकने का आरोप है, जिससे उसे सिर में चोट लगी थी।

यह घटना दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई

हालांकि उनकी पत्नी ने कहा, ‘मामला सुलझाया जा रहा है।’ यह घटना दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं। इस घटना को कांबली के 12 साल बेटे ने देखा और उसे शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए। वहां से पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं।

हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एफआईआर है

इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एफआईआर है। कांबली का मोबाइल बंद था। शिकायत में कांबली की पत्नी एंड्रिया ने कहा, ‘उसे शांत करने की कोशिश करने के बावजूद, उसने मुझे और मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी। खाना पकाने वाले पैनहैंडल को मारने के बाद, उसने फिर से बल्ले से हमला किया। मैं उसे रोकने में कामयाब रही। उसके बाद अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल पहुंचा।’

पुलिस ने कांबली को अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है

पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद पुलिस ने विनोद कांबली को अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है। मुंबई पुलिस के एक सोर्स ने इंडिया टुडे को जानकारी दी कि बांद्र पुलिस ने विनोद कांबली को CrPC की धारा 41ए का नोटिस देने गई है। पुलिस ने उन्हें एक या दो दिन में पुलिस स्टेशन बयान रिकॉर्ड करवाने के लिए बुलाया है। अभी इस मामले का सिर्फ एक पहलू सामने आया है, जो कबांली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने पुलिस को बताया है। पुलिस विनोद कांबली की पत्नी के आरोपों की जांच करेगी और इससे जुड़े सवाल कांबली से पूछे जाएंगे।

बेटे को गालियां दीं और फिर पत्नी की पिटाई की

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट के आरोपों के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। हालांकि अभी इस घटना में किसी तरह कि गिरफ्तारी नहीं हुई है। विनोद कांबली देर रात नशे में घर आए। उन्होंने सिर्फ पत्नी के साथ मारपीट ही नहीं की, बल्कि बेटे को गालियां भी दी। 12 साल के बेटे ने कांबली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बेटे को गालियां दीं और फिर पत्नी की पिटाई की। हालांकि, एंड्रिया ने कहा है कि मामले को सुलझाया जा रहा है। विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले।

इस दौरान उन्होंने कुल 3,561 रन बनाए। इसमें कुल छह शतक शामिल हैं। उन्होंने चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे क्रिकेट में लगाए थे। 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद कांबली का करियर सिर्फ नौ साल में खत्म हो गया। उन्होंने 2000 में अपना आखिरी मैच खेला था, जबकि उनके साथी सचिन 24 साल तक देश के लिए खेले और कई रिकॉर्ड बनाए।

रुद्राक्ष की उत्पत्ति भोलेनाथ के आंसूओं से हुई है

Exit mobile version