सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
भागलपुर, 28 अप्रैल । पॉक्सो कोर्ट ने गुरुवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों
को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विशेष न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने सोनिया गोस्वामी और अरविंद
चौधरी को सजा सुनाई है।
मामला बबरगंज थाना क्षेत्र का है। बीते 18 अक्टूबर 2019 को महिला थाना में मामला
दर्ज कराया गया था।
बीते बुधवार को उक्त दोनों आरोपितों को दोषी ठहराया गया था। विशेष लोक अभियोजक
शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि मामला 2019 का है।
नाबालिग से दुष्कर्म का 4 लोगों पर आरोप लगा था।
जिसमे दो किशोर न्याय बोर्ड चले गए
और दो को पॉक्सो के तहत कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही
पीड़िता को 4 लाख का मुआवजा देने का आदेश कोर्ट ने दिया है।