भोपाल, 03 मार्च पुलिस महानिरीक्षक (देहात जोन भोपाल) इरशाद वली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक
(देहात भोपाल) किरणलता केरकेट्टा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला-भोपाल (देहात) संतोष शुक्ला तथा
थाना प्रभारी, थाना-बिलखिरिया निरीक्षक रामबाबू चौधरी के साथ बिलखिरिया क्षेत्र के ग्राम-सागोनी पहुंच कर
ग्रामवासियों के साथ संवाद किया।
इस दौरान ग्रामवासियों को महिला व सायबर संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक
किया गया तथा उन्हे उनके बच्चों के साथ मित्र जैसा व्यवहार कर उनके आस-पास होने वाली घटनाओं को जानने
के लिये प्रेरित किया गया।
ग्रामवासियों को उनके पुत्र के साथ साथ उनकी बालिकाओं को भी समान रूप से शिक्षा
प्रदाय कराने तथा बालिकाओं व महिलाओं का सम्मान
किये जाने की समझाईश देने हेतु भी प्रेरित किया जिससे
समाज में बालिकाये व महिलाये स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। इसके साथ ही भोपाल मे चल रहे अंकुर
अभियान के तहत सागोनी शासकीय स्कूल मे ग्रामवासियों के साथ मिल कर पौधारोपण किया गया।