भाजपा-आप कर रही पुलिस का दुरुपयोग : कांग्रेस
नई दिल्ली, 06 मई दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार
सत्ता की ताकत का प्रदर्शन कर पुलिस का दुरुपयोग कर रही हैं।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा
कि दोनों पार्टियों की सरकार बदले और प्रतिशोध की राजनीति कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहले ही स्पष्ट हो
गया था जब पंजाब पुलिस ने दिल्ली में कांग्रेस नेता अलका लांबा और गाजियाबाद में कुमार विश्वास के दरवाजे
पर दस्तक दी थी।
जबकि, भाजपा शासित असम सरकार ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को राजनीतिक
टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
लोकतांत्रिक देश में तानाशाह सरकारें आधिपत्य और प्रशासनिक ताकत
का बदले की भावना से प्रयोग कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पंजाब पुलिस की ओर से भाजपा के तेजिंदर
पाल बग्गा की गिरफ्तारी का मामला भाजपा की असहिष्णुता और आम आदमी पार्टी सरकार के पुलिस राज का
बर्बर उदाहरण है। दोनों ही विपक्ष की आवाज दबाने में लगे हैं।