Untitled design 2022 03 11T130509.116

भाजपा नेताओं का उत्साह भी देखने लायक

लखनऊ, 10 मार्च  यूपी चुनाव परिणाम को लेकर सामने आ रहे शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त
मिलती दिख रही है। इस बीच भाजपा नेताओं का उत्साह भी देखने लायक है। बीजेपी की ओऱ से जारी इस बढ़त
के बीच मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का एक बयान सामने आया है।

हेमा मालिनी ने कहा कि हमने महिलाओं को
सुरक्षा दी है, पिछली सरकार में महिलाएं काफी परेशान थी।

महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि महंगाई आगे पीछे होती रहती है कोई भी सरकार आती है तो, यह कोई
बड़ा मुद्दा नहीं है।

मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी
परेशान थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं।

प्रदेश में विकास हो रहा है

चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी बलिया में प्रचार के लिए
पहुंची हुई थी। हेमा मालिनी ने भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया था। यहां
उन्होंने कहा था देश और प्रदेश में विकास हो रहा है। इस बार बारी बलिया की है।

बलिया को मुंबई बनाने का सपना

लिहाजा जरूरी है कि आप सभी
लोग बलिया से भाजपा के उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा भेजे।

इसके बाद ही बलिया को मुंबई बनाने का सपना
साकार होगा। हेमा मालिनी ने यह भी कहा था कि चुनाव के पहले आपको कई विपक्षी पार्टियां प्रलोभन देंगी।

पिछले पांच सालों में कोई भी दंगा नहीं

लेकिन विकास के लिए भाजपा जरूरी है इस बात का ध्यान आप सभी को रखना है।

समाजवादी पार्टी के राज में
गुंडाराज कायम था। कोई उद्योगपति यूपी में निवेश का साहस नहीं कर पाता था। लेकिन योगी आदित्यनाथ के
सीएम बनने के बाद हालात बदले हैं। पिछले पांच सालों में कोई भी दंगा नहीं हुआ है।