राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के फ्लीट की समीक्षा कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह बारहवां फ्लीट रिव्यू है। इसे भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू-2022 (PFR-22) की थीम ‘भारतीय नौसेना-राष्ट्र की सेवा में 75 साल’ रखी गई है।
नौसेना के अनुसार, फ्लाईपास्ट के बाद मरीन कमांडो (MARCOS) आतंकवाद निरोधी अभियान और खोजी एवं बचाव अभ्यास के अलावा कुछ पनडुब्बियों के जरिये ‘स्टीम पास्ट’ का प्रदर्शन करेंगे।