Homeबॉलीवुड की खबरेंभारती सिंह के बेटे के इंस्टाग्राम पर 14.4 हजार फॉलोअर्स, 5 पोस्ट्स...

भारती सिंह के बेटे के इंस्टाग्राम पर 14.4 हजार फॉलोअर्स, 5 पोस्ट्स के बाद तेजी से बढ़ रही इंस्टा पॉपुलैरिटी

भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का इंस्टाग्राम अकाउंट

भारती सिंह

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह(Bharti Singh ) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) की जोड़ी दर्शकों को पसंद है। भारती- हर्ष सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब मस्ती मजाक के मूड में दिखते हैं। हाल ही में हर्ष- भारती ने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया (Laksh Singh Limbachiya) का चेहरा फैन्स को दिखाया था, जिसके बाद अब उन्होंने बेटे का इंस्टाग्राम (Laksh Singh Limbachiya instagram) अकाउंट भी बना दिया है। हर्ष भारती के बेटे गोला (Golla instagram) की इंस्टा पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है।

लक्ष्य का इंस्टा अकाउंट

भारती सिंह के बेटे की एक झलक पाने को बेताब फैंस ने दिखाया अपना हुनर - bharti singh picture with her son is going viral on social media – News18 हिंदी

बता दें कि लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का इंस्टाग्राम हैंडल @laksh_singhlimbachiya है। इस अकाउंट से पहला पोस्ट 6 दिन पहले, 26 जुलाई को किया गया था। जिस में हर्ष-भारती की गोद में लक्ष्य नजर आ रहा है। अभी तक इस अकाउंट पर कुल 5 पोस्ट किए गए हैं और इस अकाउंट को 14.4 हजार सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। वहीं इस अकाउंट से सिर्फ चार लोगों को फॉलो किया जा रहा है, जिसमें हर्ष- भारती भी शामिल हैं।

क्या है इसका इंस्टा बायो

भारती सिंह

बता दें कि लक्ष्य के इंस्टा अकाउंट में उनकी ही डीपी लगी है, जिस में वो हैरी पॉटर के अंदाज में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं इसके बायो में लिखा है ‘लक्ष्य सिंह लिंबाचिया (गोला), हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का बेटा। मेरा अकाउंट मेरी दीदी मैनेज करती हैं।’ वहीं बायो में कुछ स्माइलीज का भी इस्तेमाल किया गया है। बीते दिन लक्ष्य और भारती का एक वीडियो इससे शेयर किया गया था, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया था।

READ THIS:- यामाहा ने लॉन्च किया नया रेट्रो लुक स्कूटर दिया मोबाइल स्क्रीन जैसा स्पीडोमीटर, जानिए कीमत

11 जुलाई को दिखाया था चेहरा

गौरतलब है कि हर्ष और भारती, 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को फैन्स को गुड न्यूज दी थी। भारती और हर्ष बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला कहते हैं। अप्रैल में हर्ष और भारती के घर किलकारी गूंजी थी और उसके काफी वक्त के बाद कपल ने बेटे के नाम का खुलासा किया था, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था। लेकिन 11 जुलाई  कपल ने फैन्स को सौगात दी थी और बेटे के चेहरे का दिखाया था। सोशल मीडिया पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जहां दोनों अपने बेटे के साथ खूब मस्ती मजाक करते दिख रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments