Untitled design 2022 04 02T180105.605

भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट

सारण, 02 अप्रैल  जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच हुई
मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि
बड़वाघाट छपिया गांव निवासी उपेंद्र राम का भूमि संबधित विवाद अपने भाई के साथ शुरू हुआ।इस विवाद में उपेंद्र
राम के भाई के द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई।

35 वर्षीय पत्नी मुन्ना देवी गंभीर रूप से घायल

इस घटना में उपेंद्र राम की 35 वर्षीय पत्नी मुन्ना देवी गंभीर रूप
से घायल हो गयी।

घायल महिला को मशरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद
चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सदर अस्पताल छपरा ले जाने के दौरान
महिला की मौत हो गई।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में उपेंद्र राम ,कन्हैया राम एवं लालमोहन कुमार राम गंभीर
रूप से घायल हो गए हैं,जिनकी चिकित्सा की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले
की छानबीन कर रही है।