भोपाल, 01 मार्च आदिदेव महादेव के मंगल पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में हेल्प एज इंडिया संस्था के सदस्यों के साथ पौधरोपण
किया है।
प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में हेल्प एज
इंडिया की संस्कृति, वेणु पिल्लई, भादेश चौधरी, अभिषेक सहस्य के साथ बेलपत्र और शमी का पौधा लगाया।
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हेल्प एज इंडिया गत 40 वर्षों से भारत में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की
गुणवत्ता में सुधार और देखभाल के लिए कार्य कर रहा है।
साथ ही संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भोपाल के
स्कूल, कॉलेज एवं सड़क के किनारे और विभिन्न ग्रामों में 5500 से अधिक पौधे लगाये हैं।
वहीं, सीएम ने ट्वीट
कर कहा हेल्प एज इंडिया संस्था मोतियाबिंद सर्जरी, हेल्पलाइन, सीनियर सिटीजन होम केयर, डे केयर,
फिजियोथेरपी आदि जैसे कार्य प्रमुख रूप से कर रही है,
मैं संस्था को उनके समाज के कल्याणकारी कार्यों के लिए
शुभकामनाएं देता हूं।
इस पाैधे के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शमी वृक्ष पूजा-पाठ के साथ इसका औषधीय महत्व भी
है, कई रोगों के इलाज में इसका उपयोग होता है।
वहीं बेलपत्र वृक्ष हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। बेलपत्र
दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद है, इसका काढ़ा पीने से रक्त संचार दुरुस्त होता है।
खेजड़ी वृक्ष भूमि की
उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पर्यावरण को बचाना हम
सबका कर्तव्य है।
वृक्ष देवता बन कर हमारी रक्षा करते हैं, मैंने हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है,
इससे प्रोत्साहित होकर बहुत लोगों ने भी ऐसा करने का प्रण लिया है।
आज अगर आप ये पढ़ रहे हैं, तो आप भी
अपने आसपास पौधे लगायें, पेड़ों की रक्षा करें।