नोएडा, 01 मार्च महाशिव रात्रि पर मंगलवार को शहर के मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। भक्त सुबह ही
परिवार के लोगों के साथ शिवालयों में पूजा के लिए कतारों में लगे रहे और शिवालयों में भगवान शिव का
जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुबह ही मंदिरों के पट खोल दिए गए थे। कई
जगह भक्तों ने दूध और फल का लंगर भी ग्रहण किया।
महाशिव रात्रि का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने फल-फूल, बेलपत्र, जलाभिषेक आदि से भोलेनाथ
का पूजन किया। विभिन्न मंदिर में महादेव की विशेष पूजा की गई।
सेक्टरों सोसाइटियों में भंडारे, पूजन, महा
मृत्युंजय जाप हुए। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में कोरोना नियमों का पालन को देखते हुए भी कदम
उठाए गए।
मंदिर में जलाभिषेक, बिना स्पर्श टीका करने आदि का प्रबंध रहा। श्रद्वालुओं को मास्क के साथ ही
मंदिर आने के लिए अनुरोध किया गया। चार चरणों में आरती, जाप, भोग किए गए।
सेक्टर-22 शिव मंदिर में
भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि शाम को 6 बजे से कार्यक्रम शुरू हुए।
भजन संध्या का कार्यक्रम रात साढ़े नौ बजे तक चला।
जिसमें शिव पार्वती को समर्पित कई भजन गान के साथ
विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सेक्टर-100 वोडा महादेव शहर का सबसे प्राचीन मंदिर है।
यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने परिवार के साथ शिवालय पहुंचे और महादेव पर
जलाभिषेक के पश्चात रूद्राभिषेक किया।
सेक्टर-62 स्थित रजत विहार शिव मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजा
की। शिवलिंग पर दुध, फल अर्पित किए। मंदिर समिति के मुख्य सेवादार आरके पांडे, एसएन मिश्रा, राजू सहित
कई लोगों ने विशेष पूजन अर्चन किया।
नंगली वाजिदपुर के बेरी वाले बाबा मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम
आयोजित हुए। ग्रामीण एवं शिव भक्त अशोक चौहान ने बताया कि सुबह शिवलिंग पर जलाभिषेक कर महापर्व की
शुरुआत की।
इसके अलावा विभिन्न सेक्टर व सोसाइटियों के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। साथ ही भजन
संध्या, भंडारा, महा मृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया।
लोगों ने घर पर रहकर भी शिव पार्वती की पूजा की और
व्रत किया। शिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनभर पूजा , जाप आदि के कार्यक्रम चलते रहे हैं।
मंदिरों के बाहर जमकर हुई फल-फूलों की बिक्री
शिव भक्तों ने मंगलवार को शिवालयों में फल-फूल अर्पित करने के लिए जमकर बिक्री की।
मंदिरों के बाहर लगी
दुकानों पर जमकर भीड़ रही। कोरोना के कारण लंबे समय तक मंदिर बंद होने के चलते लंबे समय बाद दुकानदारों
ने जमकर मुनाफा कमाया। शाम तक दुकानों पर फल, फूल, बेलपत्र के लिए भीड़ लगी रही।
दुकानदार शिवा ने
बताया कि इस बार महाशिव रात्रि पर पहले के मुकाबले दो गुना बिक्री हुई है। सभी दुकानों पर सुबह से ही भक्तों
की भीड़ है। दिन में दो बार सामान ऑर्डर देकर मंगवाया गया है।