मुंबई में बहस के दौरान चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या
मुंबई के ट्रॉम्बे उपनगर में मामूली बहस के दौरान 20 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार तड़के चीता कैंप में हुई और मृतक की पहचान रिजवान जफर सैय्यद के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘रिजवान की आरोपी के साथ बहस हुई जिसने रिजवान को पीटा और फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।’