Untitled design 2022 03 13T183821.635

तस्वीर साझा करते हुए इस बाबत जानकारी दी

नई दिल्ली, 13 मार्च  झारखंड के जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने दिल्ली हवाई अड्डे
पर यहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंट की। रविवार को सरयू राय ने
तस्वीर साझा करते हुए इस बाबत जानकारी दी।

सरयू राय ने ट्वीट करते हुये कहा, “दिल्ली हवाई अड्डा पर वहां के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप
मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंट हो गई। वे रोड शो के लिये अमृतसर जा रहे थे।”

सरयू राय की छवि भ्रष्टाचार के खिलाफ

आगे उन्होंने लिखा है कि इस दौरान विभिन्न विषयों पर बात हुई, पुरानी स्मृतियां ताज़ा हुईं। अगली बार दिल्ली
आने पर औपचारिक भेंट के लिए कहा है।

उल्लेखनीय है कि सरयू राय की छवि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने वाले राजनेताओं की रही है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से अनबन होने के बाद उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

राज्य विधानसभा चुनाव में सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।