मुख्यमंत्री निवास पर तोड़फोड़ के आरोपियों का हुआ सम्मान
नई दिल्ली, 15 अप्रैल । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर तोड़फोड़ करने के आरोपी
भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर एक बार फिर सियासत गर्मा गई है।
शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से उन
आठ कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान किया गया, जिन्हें तोड़फोड़ के आरोप में जेल भेजा गया था।
इन सभी कार्यकर्ताओं को हाल ही में जमानत मिली है। इन सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर आम आदमी
पार्टी की ओर से भाजपा पर निशाना साधा गया है।
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने भाजपा पर आरोप
लगाया है कि भाजपा गुंडों और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देती है।
आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निवास पर
तोड़फोड़ करने वाले लोगों को सम्मानित करके भाजपा ने यह संदेश दिया है
कि वह इसी तरह तोड़फोड़, गुंडई करने
वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी और आगे बढ़ाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में आतिशी ने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा देश में क्या माहौल बनाना चाहती है। उसका
असली चेहरा क्या है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है।
कुछ दिन पहले करावल नगर के यूजीआर
में तोड़फोड़ की गई।
उससे पहले मनीष सिसोदिया के घर पर तोड़फोड़ हुई। दिसंबर 2020 में जलबोर्ड के दफ्तर में
भी तोड़फोड़ की गई।
कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हैं : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को
लेकर कहा कि किसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर
से कश्मीरी पंडितों को लेकर दिए गए बयानों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था,
जिसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं को
जेल भेजा गया। सभी कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई है
, जिसके बाद हमनें उनका सम्मान किया है।