मुख्यमंत्री शिवराज ने कन्याओं की पूजा-अर्चना कर भोजन कराया
भोपाल, 10 अप्रैल आज चैत्र नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन हैं। इस दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों
की विधि-विधान से पूजा की जाती है
, इसके साथ ही नवरात्रि अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं की पूजा करने
का विधान है।
इस अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर कन्याओं की पूजा-
अर्चना कर भोजन कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर
निवास पर कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें
अपने हाथों से भोजन कराया एवं उनका आशीर्वाद
प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ नवरात्रि के शुभ अवसर पर निवास में सपत्नीक शक्ति स्वरूपा कन्याओं की पूजा-
अर्चना कर भोजन कराया एवं जगत के शुभत्व व मंगल के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
जय मां अम्बे!
बताते चले कि इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 02 अप्रैल से हुई थी
जिसका समापन आज 10 अप्रैल को हो रहा
है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं
और उन्हें बल-बुद्धि
और धन प्रदान करती है।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रामनवमी के पावन अवसर पर
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण और देश,
प्रदेश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम ने भगवान श्रीराम की स्तुति ;श्रीरामचन्द्र कृपालु
भजमन, लोकप्रिय आरती ;भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी; तथा प्रसिद्ध भजन ;राम भजन
सुखदाई; का गायन किया।