Untitled design 2022 03 22T192815.366

जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया

फरीदाबाद, 22 मार्च  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह की अध्यक्षता में
विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को ददसिया गांव में यमुना नदी के तट पर यमुना की अविरलता एवं
निर्मलता के लिए जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने मैली होती यमुना की स्थिति पर
चिंता जताई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, यमुना रक्षक दल के
राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, प्रोत्साहन मंच के महासचिव
बिनय प्रताप सिंह

दिल्ली से लेकर मथुरा तक यमुना की दुर्दशा पर गहरा क्षोभ

, श्रमिक नेता नागेश सिंह, अजय त्यागी, सुरेंदर त्यागी, अजय गोयल, राज कुमार नम्बरदार, सोनू
पंडित, लक्षी राम शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।

आरएन सिंह ने हथिनी कुंड से लेकर दिल्ली, फरीदाबाद, वृन्दावन, मथुरा तक यमुना की दुर्दशा पर गहरा क्षोभ
व्यक्त किया।

निर्मलता के लिए स्थायी एवं ठोस कदम उठाने का आग्रह

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से 1994 के यमुना जल बंटवारे पर शीघ्र पुनर्विचार कर हथिनी कुंड
से प्राकृतिक मार्ग में यमुना जल का अविरल प्रवाह सुनिश्चित करने के साथ हीं निर्मलता के लिए स्थायी एवं ठोस
कदम उठाने का आग्रह किया।