म्यांमार ने परंपरागत नववर्ष पर रिहा किये 1,619 कैदी
म्यांमार के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल ने देश के परंपरागत नववर्ष के पहले दिन रविवार को कुल 1,619 कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा कर दिया।
काउंसिल के आदेश के अनुसार म्यांमार के 1,577 कैदियों और 42 विदेशी कैदियों को देश के परंपरागत नववर्ष के उपलक्ष्य में और संबंधित देशों के साथ संबंध को देखते हुए रिहाई दे दी गयी। काउंसिल ने हीरक जयंती यूनियन दिवस के उपलक्ष्य में इस साल की 12 फरवरी को भी 814 म्यांमार कैदियों और सात विदेशी कैदियों को रिहाई दी थी।
म्यांमार ने 2021 में नव वर्ष के मौके पर 23,184 कैदियों को आम माफी के तहत रिहा किया था।
यह देश आमतौर पर अपने परंपरागत नववर्ष के उपलक्ष्य में हजारों कैदियों को आम माफी के तहत रिहा करता रहा है।