नई दिल्ली, 11 मार्च युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को पोलैंड के ज़ेजॉ
शहर से लेकर भारतीय वायु सेना और इंडिगो के विमान शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी
दी।
उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना का सी-17 सैन्य परिवहन विमान दोपहर सवा बारह बजे हिंडन वायु सेना अड्डे
पहुंचा। वहीं, इंडिगो का विमान दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। ये
विमान इस्तांबुल में रुकते हुए यहां पहुंचे हैं।
विशेष विमान शुक्रवार को सुबह दिल्ली पहुंचा
इससे पहले, सूमी शहर से निकाले गए भारतीय छात्रों को ज़ेजॉ शहर से लेकर एअर इंडिया का एक विशेष विमान
भी शुक्रवार को सुबह दिल्ली पहुंचा था।
अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया के विशेष विमान ने बृहस्पतिवार
रात साढ़े 11 बजे ज़ेजॉ से उड़ान भरी थी
और शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे वह दिल्ली पहुंचा। भारत, रूस के
यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, स्लोवाकिया, हंगरी और
पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रहा है।