राकेश ऋषि बोले- सत्ता में आए तो बढ़ाएंगे सेब का समर्थन मूल्य
दिल्ली के जनकपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक और चार विस क्षेत्रों के प्रभारी राकेश ऋषि ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार ने बागवानों की अनदेखी की है। जो सुविधाएं बागवानों को मिलनी चाहिए थी। वह नहीं मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी बागवानों की समस्याओं को समझ रही है। बागवानों का सी ग्रेड सेब सस्ते दामों पर सरकार खरीदती है। सेब खरीदने के बाद बागवानों को कई सालों तक पैसे का भुगतान नहीं किया जाता है।
इसलिए सेब के समर्थन मूल्य को आम आदमी पार्टी बढ़ाएगी। बागवानों से जुड़े सभी मुद्दों को पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में लाएगी। राकेश ऋषि रोहड़ू में यह बात रोहड़ू में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में परिवर्तन की लहर शुरू हुई है। इसका नतीजा पंजाब में आया है। अब हिमाचल में भी परिवर्तन होगा। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस के दोस्ताना मैच से परेशान हो गई है। दोनों दलों ने हिमाचल को कर्ज को बोझ में डाला है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज दिल्ली भारत का एकमात्र ऐसा प्रदेश है। जो कर्ज मुक्त है।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार हिमाचल से बिजली खरीदती है और उसे मुफ्त दिल्ली के लोगों को देती है। दिल्ली में पेयजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों को निशुल्क दी जा रही हैं। वहीं बिजली पैदा करने वाले हिमाचल में लोगों को बिजली के बिल देने पड़ रहे हैं। इस बार हिमाचल में इतिहास रचा जाएगा। इस मौके पर दिल्ली के आप संयोजक बीपीएस वालिया भी मौजूद रहे।