वरदान सेवा संस्थान ने रक्तदान शिविर आयोजित किया
मोदीनगर, 23 मार्च राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को मोदी
मंदिर परिसर में रोटरी क्लब मोदीनगर सिटी, शहीद भगत सिंह समाज कल्याण ट्रस्ट व लक्ष्य ट्रस्ट के सहयोग से
वरदान सेवा संस्थान ने रक्तदान शिविर आयोजित किया।
इसका उद्घाटन चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने फीता
काटकर किया। उन्होंने कहा कि राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान 109 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। सभी
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एडवोकेट अरुण राघव, भानु गुप्ता, लोकेंद्र
आर्य, नवीन जयसवाल, देवराज शर्मा, भीष्म शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा की स्थापना कराने की मांग
मातृभूमि सेवा संघ ने गोविदपुरी
स्थित बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
संघ ने भगत सिंह की प्रतिमा के पास राजगुरु व
सुखदेव की प्रतिमा की स्थापना कराने की मांग की।
इस मौके पर विकास भारतीय, पवन शर्मा, खुशहाल नेगी,
प्रदीप बांगवा, अविनाश झा, गुरमीत सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा ने भी भगत सिंह चौक
पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मोर्चा के अध्यक्ष मयंक शर्मा
कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रसाद ग्रहण भी किया
, विनोद गोस्वामी, पप्पन शर्मा, अमित चौधरी,
सभासद ललित त्यागी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
राजगुरु सुखदेव, भगत
सिंह के बलिदान को सभी ने याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रसाद ग्रहण भी किया।
वहीं, डा. केएन मोदी
साइंस एंड कामर्स कालेज में बलिदान दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पुष्प अर्पित कर राजगुरु,सुखदेव,भगत सिंह को नमन किया
इसमें छात्र छात्राओं को राजगुरु,
सुखदेव, भगत सिंह की शौर्य गाथा सुनाई गई। बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने
राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य
सतीश चंद अग्रवाल, प्रवीण जैनर, शरद कुमार वाजपेयी, दिनेश कुमार,
राजकुमार, राधेश्याम, रेखा आदि अनेक लोग
मौजूद रहे। युवाओं ने बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार की शाम को हाईवे पर तिरंगा यात्रा निकाली।
सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
राजगुरु,
सुखदेव भगत सिंह के नाम के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया। सीकरी पेट्रोल पंप से शुरू होकर यात्रा
गोविदपुरी भगत सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
उधर,
मुरादनगर के लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में बलिदान दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
छात्र मृदुल वीर सपूतों को समर्पित एक कविता सुनाई
इसमें शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने राजगुरु, सुखदेव भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
कराया। छात्र मृदुल त्यागी ने वीर सपूतों को समर्पित एक कविता सुनाई।
सभी की आंखें कविता सुनकर नम हो
गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोम गिरी, उप प्रधानाचार्य कमल सिंह, वरिष्ठ आचार्य हरीश त्यागी आदि अनेक
लोग मौजूद रहे।