राजीव सेन और चारू असोपा अपने कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं

राजीव और असोपा अपने कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं

राजीव

राजीव सेन और चारू असोपा अपने कॉम्प्लिकेटेड रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों कोलकाता में एक फैमिली फंक्शन में पहुंचे। इस फंक्शन में तमाम गिले शिकवों से दूर दोनों डांस करते दिखाई दिए।चारू ने अपने व्लॉग पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फैमिली फंक्शन में राजीव और चारू के साथ उनकी बेटी जियाना भी नजर आई। इसके अलावा राजीव की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ इस फंक्शन में शिरकत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संग परीक्षा पे चर्चा करेंगे

राजीव सेन और चारू असोपा की शादी 2019 में हुई थी

राजीव

बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा की शादी 2019 में हुई थी। शादी के दो साल बाद चारू ने एक बेटी को जन्म दिया। शुरुआत में सब कुछ सही था लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। 2022 में चारू ने राजीव से तलाक लेने का फैसला लिया और राजीव से अलग रहने लगी। चारू ने आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रेग्नेंसी के वक्त राजीव ने उन्हें चीट किया था साथ ही चारू ने उन पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। हालांकि कुछ दिन बाद दोनों ने पैच अप करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला भी ज्यादे दिन नहीं चल सका।

 

राजीव और चारू को साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं

राजीव

अब दोनों का कहना है कि वो बेटी के परवरिश को देखते हुए अपने रिलेशनशिप को फ्रेंडली रखना चाहते हैं। चारू और राजीव इस फंक्शन में ‘पहला पहला प्यार है’ गाने पर रोमांटिक डांस करते दिखाई दिए। इस दौरान दोनों की ट्विनिंग कमाल की लग रही थी। राजीव और चारू को साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं और अपने लिए न सही लेकिन अपनी बेटी के लिए दोनों को साथ आ जाना चाहिए। राजीव सेन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई हैं।

अकबर का बल बीरबल’ और ‘बाल वीर’ जैसे शोज में काम किया है

राजीव

उन्होंने अपने करियर में काफी सारे फिल्मों में काम किया। उनमे से कुछ फिल्में हिट भी रही। उन्होंने रिसेंट में आई वध, ब्लर, गोविंदा नाम मेरा, फ्रेडी और मारिच जैसी फिल्मों में काम किया। चारू ने हाल ही में एक अपने फैंस के साथ मुखातिब होते हुए एक लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को दोबारा शुरू करने की बात कही। उनका कहना है कि वो जल्द ही टेलीविजन शोज के जरिए वापसी करेंगी। चारू असोपा टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘मेरे अंगने में’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘अकबर का बल बीरबल’ और ‘बाल वीर’ जैसे शोज में काम किया है।

अपनी बेटी जियाना के साथ खेलते हुए देख जा सकते हैं

राजीव

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा अपनी शादी में अनबन की वजह से मीडिया की सुर्खियो में छाए रहे है। दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ इश्यूज पर चर्चा करने और पब्लिकली एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ा। एक-दूसरे पर बेवफाई का आरोप लगाने से लेकर आखिरकार अपनी शादी को खत्म करने का फैसला करने तक, उन्होंने अपने रिश्ते की वजह से बहुत ध्यान खींचा। वहीं हाल ही में चारू और पूरा सेन परिवार कोलकाता में एक वेडिंग फंक्शन अटैंड करने पहुंचा था इस दौरान चारू और राजीव सेन की नजदीकी देखने को मिली। यहां तक कि दोनों ने एक गाने पर रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस भी दी।

चारू ने पूरी शादी का व्लॉग बनाया था

बता दें कि चारू ने पूरी शादी का व्लॉग बनाया था और इसे अपने यूट्यूब चैनल पर कोलकाता वेडिंग फन टाइटल के साथ शेयर किया है। इसी व्लॉग में चारू और राजीव एक साथ “पहला पहला प्यार है” गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत चारू के अपनी बेटी ज़ियाना के साथ कोलकाता में राजीव के घर जाने से होती है। इसके बाद वेन्यू नजर आता है और चारु शादी की कई रस्मों के सीन भी शेयर करती हैं। वे राजीव के साथ हाथ पकड़कर नाचती और झूमती हुई वेन्यू में एंट्री करती हुई भी नजर आती है।

राजीव सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कजिन की वेडिंग की तस्वीरें शेयर की थी

राजीव

बाद में, दोनों मैंने प्यार किया के गाने “पहला पहला प्यार है” पर एक साथ डांस करते नजर आते हैं। इससे पहले, सेन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कजिन की वेडिंग की तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में से एक में चारू भी राजीव सेन की फैमिली के साथ खुशी-खुशी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वे अपनी बेटी जियाना के साथ खेलते हुए देख जा सकते हैं। इस दौरान चारू मैजेंटा कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं राजीव ने ब्लैक नेहरू जैकेट के साथ क्रीम कुर्ता पहना था। जबकि इन दोनों की लाडली ने ऑल-ब्लैक आउटफिट कैरी किया था।

एथर ने 450 सीरीज को किया अपडेट:सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ मिलेगा हिल होल्ड जैसा सेफ्टी फीचर, चार नए कलर ऑप्शन भी

WORLD HEART DAY 2023: क्या धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमाव या एथेरोस्क्लेरोसिस को दूर करना संभव है? ROSE एक बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर फूल है; जानिए इसके सेवन के 5 दिलचस्प तरीके APPLE के 10 प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ DATE के अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ जो आपको अवश्य जानना चाहिए REDMI NOTE 13 और NOTE 13 PRO का भी अनावरण किया गया