Homeराशिफलराशिफल :मेष -मीन (बुधवार, 21 दिसम्बर 2022)

राशिफल :मेष -मीन (बुधवार, 21 दिसम्बर 2022)

राशिफल : मेष | Aries

राशिफल

राशिफल : आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करें। लेकिन कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर ना ले तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।घर परिवार से संबंधित विपरीत परिस्थितियों का आपसी सामंजस्य से समाधान निकालने की जरूरत है। धैर्य और शांति बनाए रखें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनी रहेगी। टेंशन लेना इसका हल नहीं है, उचित समय का इंतजार करें।पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है।

वृष | Taurus

राशिफल

राशिफल : काफी समय बाद करीबी लोगों के साथ गेट-टुगेदर होने से खुश होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई नया मार्ग भी प्रशस्त होगा।अभी आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। कहीं भी हस्ताक्षर करते समय पेपर वगैरा अच्छी तरह जांच लें। बच्चे अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में कुछ बाधाएं आने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। उनका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है।दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है।

अंटार्कटिका पर पहले इंसानी कदम पड़े थे रोआल्ड एमंडसन के

मिथुन | Gemini

राशिफल

राशिफल : अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में कुछ नई जानकारियां मिलेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बेहतरीन डील भी संभव है। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह और मदद मिलेगी। जिससे आपका तनाव भी दूर होगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें।अतिरिक्त कार्यभार की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखें। युवा वर्ग नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए। अन्यथा आपकी साख में भी कमी आएगी।

कर्क | Cancer

राशिफल

राशिफल : प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। तथा घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।कोई भी मुश्किल आने पर घबराएं नहीं तथा अपनी सोच सकारात्मक रखे तथा समस्या का हल ढूंढे।घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस की वजह से आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करने पड़ सकते हैं। गिरने से अथवा वाहन द्वारा चोट लगने की आशंका है। कहीं ही जोखिम लेने से परहेज करें। घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।

सिंह | Leo

राशिफल

राशिफल : पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग आदि में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय की स्थिति बेहतर होने से तनाव नहीं रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे।घर के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में परेशानी आने से तनाव रहेगा।धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। कुछ समय आत्म अवलोकन में भी जरूर लगाएं, तथा अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।

कन्या | Virgo

राशिफल

राशिफल : बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। आपको आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में अच्छी सफलता मिलने वाली है। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा।कभी-कभी अपने बारे में ज्यादा सोचने व स्वार्थ की भावना आने से कुछ संबंधों में दूरियां भी आ सकती हैं। अगर आपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग किया जाए, तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारी में और ज्यादा मेहनत करें।

तुला | Libra

राशिफल
राशिफल : कोई भी काम प्लानिंग से करना और पॉजिटिव रहना आपको उचित दिशा प्रदान करेंगे। किसी धार्मिक अथवा सोसाइटी संबंधी किसी कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें। इससे आपको उचित पहचान मिलेगी।युवा वर्ग इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी अनुचित काम में रुचि लेना आप को मुश्किल में डाल सकता है। इस समय वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है। संबंधियों के साथ अनबन अथवा मनमुटाव की स्थिति न उत्पन्न होने दें। विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं।

 वृश्चिक | Scorpio

राशिफल

राशिफल :आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। और मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा।अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज अथवा खास वस्तु को खुद ही संभालकर रखें। दूसरों पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। इनकम टैक्स अथवा लोन से संबंधित कोई झंझट आ सकता है, इन गतिविधियों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। परिवारजनों तथा जीवन साथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा।

धनु | Sagittarius

राशिफल

राशिफल : आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। और वर्तमान गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी अथवा मानहानि जैसी स्थिति भी बन सकती है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करे। आप की चंचलता और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती है। बिना सोचे-समझे कोई भी रिस्क ना लें।

मकर | Capricorn

राशिफल

राशिफल : आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। घर में संबंधियों के आगमन से मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। तथा विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपकक आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।कोई भी निर्णय तुरंत ले। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल जाएंगी। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। आज कहीं भी पैसा निवेश ना करें, नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग को अपने करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

कुंभ | Aquarius

राशिफल
राशिफल : आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी उचित रहेगा। टैक्स संबंधी कार्यों को भी आज पूर्ण रूप से निपटा लें।विद्यार्थी व व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट ना करें। रूपए-पैसे के लेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा हस्तक्षेप करने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा।

मीन | Pisces

राशिफल

राशिफल : आज का दिन रचनात्मक और मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे आपको उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। सामाजिक तथा सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेंगे।घर में परिवर्तन संबंधी कुछ प्लानिंग चल रही है, तो जल्दबाजी ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा करें और अपने बजट का भी ध्यान रखें। भाइयों तथा निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें।किसी मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

करिअर फंडाटीनएजर्स और पेरेंट्स के बीच अनबन के 3 कारण:हार्मोनल चेंज, प्राइवेसी की मांग

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments